दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवादल ने डॉ विधान चंद्र रॉय की जयंती पर आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

दुर्गापुर :आज एक जुलाई, 2025 को दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवादल के प्रयास से रघुनाथपुर मोड़ पर स्थित कांग्रेस सेवादल भवन के सामने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और आधुनिक औद्योगिक शहर दुर्गापुर के निर्माता डॉ. विधान चंद्र रॉय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस नेता तरुण रॉय उपस्थित थे। इसके अलावा इंटक नेता राणा सरकार, दुर्गापुर महकमा कांग्रेस सेवादल के चेयरमैन अमल हलदार और अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। तरुण रॉय ने डॉ. विधान चंद्र रॉय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित अन्य व्यक्तियों ने भी डॉ. रॉय को श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन और कार्यों को याद किया।श्री तरुण रॉय ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल जिस संकटमय स्थिति से गुजर रहा है, उसमें हम डॉ. विधान चंद्र रॉय की अनुपस्थिति को गहराई से महसूस कर रहे हैं। उन्होंने न केवल राज्य में औद्योगिक विकास की लहर लाई, बल्कि पश्चिम बंगाल की आर्थिक नींव को भी मजबूत किया। आज इस महामानव की जयंती पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनका जीवन हमें प्रेरणा दे.कार्यक्रम के अंत में तरुण रॉय ने उपस्थित बच्चों के बीच चॉकलेट और मिठाइयाँ वितरित कीं। इस अवसर पर सभी ने डॉ. विधान चंद्र रॉय के जीवन और कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?